Ujjain News: 21 करोड़ राम नाम लेखन की पूर्णाहुति का महाकाल नगरी में आयोजन, हजारों लोग बने साक्षी

उज्जैन में 21 करोड़ रामलेखन की पूर्णाहुति का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और राम नाम लेखन की प्रति यहां पर जमा करवाई। उज्जैन के दशहरा मैदान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां नेता, जनप्रतिनिधि और शहारवासी मौजूद रहे।

Ujjain में राम नाम लेखन की पूर्णाहुति
बता दें कि 20 मार्च को कांग्रेस नेता अजीत सिंह के द्वारा राम नाम लेखन का काम शुरू किया गया था। इसके लिए शहर के 12000 परिवारों तक सारी सामग्री पहुंचाई गई थी। रविवार की रात शहर के दशहरा मैदान पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और 21 करोड़ राम नाम लेखन की पूर्णाहुति के भागीदार बने।

साधु संतों और हजारों लोगों की उपस्थिति में इस पवित्र और पुनीत कार्य की पूर्णाहुति रखी गई इसके सभी लोग साक्षी बने। इस दौरान अधिकतर वो लोग शामिल हुए जिन्होंने राम नाम की पुस्तिका भर कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस कार्यक्रम के दौरान शहर के एक दर्जन से ज्यादा साधु संतों, महात्मा समेत वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, तराना विधायक महेश परमार और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक

    गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में…

    छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को किया परेशान

     ग्वालियर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बंदर ने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशान कर दिया। कंट्रोल से सूचना मिली कि सांक स्टेशन के आसपास छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की छत पर एक…