मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत महिलाओं के खाते में हर माह 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. जल्द ही इस योजना की दूसरी किस्त जारी होने वाली है. इससे पहली लाडली बहनों के पास 5000 रुपए जीतने का सुनहरा मौका है. मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग की ओर से लाडली बहनों को मन की बात कहने का मौका दिया गया है. इस कॉम्पिटिशन में भाग लेकर और सवालों का सही जवाब देकर आप अपने खाते में 5000 रुपए पा सकती हैं.

लाडली बहना योजना मन की बात कॉन्टेस्ट
मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस कॉन्टेस्ट में लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को पूछे गए सवालों में अपनी मन की बात बतानी है. बेस्ट जवाब देने वाली लाडली बहन को विजेता बनने पर 5000 रुपए दिए जाएंगे.

जानें सवाल-
लाडली बहनों को तीन सवालों के जवाब देने होंगे-
– आपको पैसा मिलने के बाद कैसा लगा?
– आप इन पैसों का क्या कर रही हैं?
– लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण के लिए कैसे उपयोगी हो सकती है?

कैसे लें भाग
लाडली बहना योजना मन की बात कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.mp.mygov.in पर जाकर आवेदन दें.

ये भी पढें- इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त, जानें मिलेंगे कितने पैसे

इन बातों का रखें ख्याल
इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं-
– इसमें सिर्फ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं ही शामिल हो सकती हैं
– मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना जरूरी है
– रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना आपका आवेदन रद्द हो जाएगा
– 5 जुलाई है आखिरी तारीख
– अपनी प्रविष्टि में पूरा नाम, पिन कोड के साथ पता और लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य
– एक लाडली बहना केवल एक ही आवेदन कर सकती है
– विजेता किसे चुनना है इसका अंतिम निर्णय एक पैनल द्वारा किया जाएगा
– इस संबंध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा
– आवेदन करने वाली महिलाएं अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करेंगी तो प्रविष्टि रद्द की जाएगी

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…