Damoh News: जंगल में खून से सना मिला युवक का शव, एक रात पहले कुछ साथियों के साथ घूमता देखा गया था युवक

दमोह जिले के रजपुरा थाना इलाके में आने वाले अनगोरी गांव से लगे जंगल में एक युवक की खून से सनी लाश मिली है. जख्मों से अनुमान लगाया गया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है. 

दमोह जिले के अनगोरी गांव के जंगलों में एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई. युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार दमोह जिले के रजपुरा थाना इलाके में आने वाले अनगोरी गांव से लगे जंगल में एक युवक की खून से सनी लाश मिली है. सूचना पर पुलिस पहुंची. उसकी शिनाख्त मनोहर पिता मदन बारेला (40)  के रूप में की गई. शव के ऊपर पाए गए जख्म से अनुमान लगाया गया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

 

शुरुआती जांच से पता चला है कि युवक की हत्या शराब के नशे में की गई. ये भी पता चला है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार शाम को देखा गया था और गुरुवार सुबह उसका शव जंगल में मिला. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के हाथ अहम सबूत लग चुके और जल्द पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा कर देगी. रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…