Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली सेना.

इंदौर में सुपर कारिडोर पर हो रहे लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए सुबह से ही महिलाएं आना शुरू हो गईं। दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं सुबह 10 बजे से ही यहां पर पहुंचने लगी हैं। कार्यक्रम में दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से भेजेंगे। वे प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। 

पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली बहना सेना

कार्यक्रम स्थल पर पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली बहना सेना आकर्षण का केंद्र बनी। महिलाएं पूरे पिंक कपड़ों में लाड़ली बहना सेना लिखा कपड़ा बांधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच  बनाया गया है। इस मंच से मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और उनका सम्मान करेंगे। 

फूलों से सजा वाटर प्रूफ पंडाल, बारिश की संभावना

इंदौर में हालांकि सुबह से बारिश थमी हुई है और मौसम भी लगभग साफ है लेकिन बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पूरे पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है। पंडाल फूलों से सजा हुआ है और हर जगह क्रिएटिव चीजें रखी गई हैं। 

सुबह से पहुंचे अधिकारी

कलेक्टर इलैयाराजा टी के निर्देश पर व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी अलसुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी जिनके कलाकार भी सुबह से ही पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बैंड स्वर लहरियों के साथ स्वागत किया जाएगा। 

 

रोड शो में बने 11 मंच

मुख्यमंत्री चौहान इस सम्मेलन में पहुंचने के पूर्व एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का इस दौरान लाडली बहनें परंपरागत वेशभूषा में उपस्थित रहकर अभिनंदन करेंगी। रोड शो के मार्ग में 11 मंच बनाए गए हैं। साथ ही इस रोड पर 11 हजार लाड़ली बहनें लाठी संग रहकर अपने सशक्तिकरण का प्रदर्शन भी करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और भोजन व्यवस्था भी रहेगी। 

  • Related Posts

    मुरैना में नकली DAP खाद की आशंका पर किसानों का हंगामा, गोदाम बंद कर धरने पर बैठे

    By: Ravindra Singh मुरैना जिले की जीगनी सहकारी समिति में कथित तौर पर नकली DAP खाद मिलने की शिकायत के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने गोदाम…

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…