MP News: मामा भोपाल से भेजेंगे लैपटॉप खरीदने के लिए रुपये,78,641 विद्यार्थियों के खाते में आएंगे 25-25 हजार,

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2022-23 कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए यह राशि अंतरित की जाएगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह’ में लैपटाप खरीदने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2022-23 कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए यह राशि अंतरित की जाएगी.

आयुक्त लोक शिक्षण अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की सत्र 2022-23 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 78 हजार 641 विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं. प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में इस वर्ष प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के ये सभी विद्यार्थी लाभांवित होंगे. प्रति विद्यार्थी 25 हजार के मान के कुल 78 हजार 641 विद्यार्थियों के खातों में कुल 196 करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपये मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित किए जाएंगे.

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में भोपाल जिले के 3114 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी. भोपाल संभाग के विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ एवं भोपाल जिले के 10 हजार 359 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे. प्रदेश के प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी भी इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होंगे. शेष 47 जिलों में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा. जहां इन जिलों के शेष 68 हजार 282 विद्यार्थी वर्चुअली सहभागिता करेंगे. कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित होंगे.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…