MP News: कन्यापूजन के साथ भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति कार्यालय का किया शुभारंभ

वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव में कई तरह के प्रबंधन होते है. ऐसे कामकाज की दृष्टि से कार्यलय बनाया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिहाज से माइक्रोमैनेजमेंट किया जाएगा.

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही तैयारी में जुट गई है. रविवार को भाजपा ने मिशन-2023 के लिए कन्यापूजन के साथ चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का मुख्यालय में शुभारंभ किया. 

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रबधंन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव में कई तरह के प्रबंधन होते है. ऐसे कामकाज की दृष्टि से कार्यलय बनाया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिहाज से माइक्रोमैनेजमेंट किया जाएगा. शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति को लेकर कहा है कि लगभग सभी समितियां तय हो चुकी है. चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के दौरान वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने का भी दावा किया है. 

 

वॉर रूम के लिए जगह की तलाश

भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए स्टेट वॉर रूम की तलाश कर रही है. जहां से भाजपा चुनावी रणनीति और मॉनीटरिंग करेगी. चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव चुनावी वॉर रूम के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित बंसल वन बिल्डिंग देखने पहुंचे. भाजपा ने 2018 में भी पार्टी ऑफिस से दूर नई जगह स्टेट वॉर रूम बनाया था.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…