जुलाई में बारिश का रिकॉर्ड टूटा:गुजरात में सामान्य से 90%, तो दिल्ली में 45% ज्यादा बारिश; मुंबई में रेड अलर्ट

दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और गुजरात समेत उत्तर-पश्चिम राज्यों में इस मानसून जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली में अब तक सामान्य से 45% अधिक बारिश हुई है। वहीं गुजरात में 90% से ज्यादा पानी बरसा है।

हिमाचल में अगले 3 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है।

तेलंगाना के मुलुगु में मुटियाला धारा जल प्रपात देखने गए 80 टूरिस्ट भारी बारिश के चलते वहां फंस गए थे। NDRF ने उनका रेस्क्यू किया और उन्हें मेडिकल सर्विस दी गई।

उधर मुंबई में गुरुवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते मुंबई के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों को 27 जुलाई के लिए बंद कर दिया गया है।

जुलाई 2020 में मुंबई में 1502 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस साल 1 जुलाई से 26 जुलाई 2023 तक मुंबई में कुल 1557.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह से जुलाई में बारिश का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड और मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश की संभावना नहीं: केरल, तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…