इंदौर में प्रदेश का पहला सोलर EV चार्जिंग स्टेशन:समय और पैसा दोनों बचेंगे; प्रीपेड-एडवांस बुकिंग जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे

शहर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में ये बड़ा कदम बताया जा रहा है। दरअसल शहर में इस तरह के 45 स्टेशन बनाए जाना हैं। प्रदेश के इस पहला सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को इंदौर नगर निगम और ईवीवाय एनर्जी ने मिलकर बनाया है। यह पहला स्टेशन एसजीएसआईटीएस कॉलेज के नजदीक बनाया गया है।

अभी मौजूदा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में एक बार में छ: बैट्रीयां चार्ज होती हैं। अगर बैट्री एक्सचेंज की जाती है तो इसमे 90 रुपए चार्ज देना होता है। टाटा टियागो जैसी गाड़ियों को चार्ज होने में अब तक 26 यूनिट बिजली और लगभग 6 से 8 घंटे का समय लगता है।
एक यूनिट का 15 रुपए, एक बार में छ: व्हीकल हो सकेंगे चार्ज

एसजीएसआईटीएस के नजदीक शुरू हुए चार्जिंग पॉइंट में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, फोर व्हीलर और इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की चार्जिंग की जा सकेगी। लगभग 4 यूनिट बिजली दुपहिया वाहन चार्ज होने में लगेगी। प्रति यूनिट चार्जिंग का शुल्क 15/- रु रहेगा। प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन पर एक समय में छ: वाहन चार्ज हो सकेंगे।

इस चार्जिंग पॉइंट का उपयोग करने के लिए EVY एप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस से डाउनलोड कर चार्जिंग स्टेशन के लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे l ई व्हीकल के साथ घर पर मिलने वाला चार्जर ही यहां इंस्टाल किया गया है जिससे चार्जिंग स्लो होती है। एक वाहन को चार्ज होने में करीब 3 घंटे लग सकते हैं।

प्रदेश के पहले सोलर बेस चार्जिंग स्टेशन को​​​​​​ शुरू करने के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत लगी है। शहर में लगाए गए सोलर बेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह नगर निगम द्वारा मुहैया कराई गई है। एक स्टेशन को तैयार करने में 15 लाख रुपए लागत आई है।

शहर के 47 जगहों पर लगना है सोलर चार्जिंग पॉइंट
AICTSL द्वारा इंदौर के 47 स्थानों पर सोलर बेस इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाना है। इसमें 37 स्लो और 10 फास्ट चार्जर हैं। एक स्लो चार्जिंग स्टेशन की लागत लगभग 15 लाख रुपये है। दो माह में स्नेहलतागंज पुल और गोकुलदास अस्पताल के सामने दो नए स्टेशन शुरू होंगे। दूसरी ओर 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के चार्जिग के लिए सिलिकॉन सिटी चौराहा, हवा बंगला चौराहा और राजीव गांधी चौराहा पर 15 पॉइंट्स बनाए गए हैं।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…