MP News: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 अगस्त को करेंगे वन भवन का लोकार्पण

2.91 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में लगभग 180 करोड़ की लागत से बना है वन भवन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तुलसी नगर, लिंक रोड क्रमांक-2 में स्थित वन भवन का लोकार्पण करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वन भवन 2.91 लाख वर्ग फीट में 180 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस वन भवन में 100 सीटर एक ऑडिटोरियम और 50 सीटर हॉल तथा 30 सीटर हॉल बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन में कुल 3 ब्लॉक हैं। ए-ब्लॉक में 4 तल, सी-ब्लॉक में 3 तल और ई-ब्लॉक में 4 तल हैं।

  • Related Posts

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…