मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण किया। पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ की सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ध्वजारोहण किए जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास कार्यालय सहित मुख्यमंत्री सुरक्षा स्टाफ के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट-सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र, निरीक्षक स्तर के स्टाफ को 7 हजार रूपए, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के स्टाफ को 6 हजार 500 रूपए तथा प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को 6 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…