MP News: मुख्यमंत्री श्री चौहान 21 अगस्त को शिक्षकों को देंगे नियुक्ति-पत्र

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी सप्ताह राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम ,लाडली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 21 अगस्त को भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसी दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में महिला सम्मेलन होगा।साथ ही दतिया जिले में दतिया एयरपोर्ट के विस्तार के भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री जी 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। भोपाल में 22 अगस्त की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे। सीएम 25 अगस्त को जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन से वीसी द्वारा संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से इन सभीकार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्देश दिए।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…