MP News:मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल गौर जी की प्रतिमा का किया अनावरण

भेल स्थित बाबूलाल गौर शासकीय पी.जी. कॉलेज परिसर में स्थापित है प्रतिमा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रद्धेय श्री बाबूलाल जी गौर की जीवन यात्रा सिद्ध करती है कि व्यक्ति यदि संकल्प कर ले तो वह बड़ा कार्य कर सकता है। उन्होंने श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष से अपना सार्वजनिक जीवन आरंभ किया। वे दृढ़ निश्चय के धनी थे, कुल 10 बार विधायक के लिए चुना जाना उनके जनता से जुड़ाव का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल जी गौर की पुण्यतिथि पर भेल स्थित बाबूलाल गौर शासकीय पी.जी. कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद, सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय श्री गौर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

श्री बाबूलाल गौर की देन है वीआईपी रोड

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री बाबूलाल गौर ने कई विभागों का दायित्व संभाला। वे नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण, विधि, भोपाल गैस त्रासदी, श्रम विभाग, उद्योग, वाणिज्यिक कर और सार्वजनिक उपक्रम जैसे विभागों के मंत्री रहे और प्रत्येक विभाग में उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। भोपाल के बड़े तालाब के किनारे बनी वीआईपी रोड, बाबूलाल गौर जी की ही देन है।

इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने श्रीमद् भगवत गीता की प्रति, कामधेनु गौ-माता की मूर्ति और तुलसी का पौधा भेंट किया।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…