आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सारा देश आज गौरवान्वित है। मन, आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिनकी बुद्धिमत्ता और अथक परिश्रम से यह क्षण आए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर आज शाम होने वाली लैंडिंग के संबंध में मीडिया को दिए संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को भी प्रणाम करता हूँ, जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आज का दिन भारत के लिये गौरव, आनंद और प्रसन्नता का दिन है। यह लगातार साबित हो रहा है कि भारत अब सबसे आगे है”।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के अविस्मरणीय अवसर से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने और उनके मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की शालाओं में विशेष सभा कर लैंडिंग के लाइव टेलीकॉस्ट की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…