खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हो रही सामान्य से कम वर्षा को देखते हुए आगामी माहों में सिंचाई के लिए पानी और बिजली की उपलब्धता की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं भी स्टाफ के अभाव में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके साथ ही कंट्रोल रूप व्यवस्था को भी हर समय सक्रिय रखा जाए।

बैठक में आगामी माहों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की मांग और आपूर्ति प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन में खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहें। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुरैना में नकली DAP खाद की आशंका पर किसानों का हंगामा, गोदाम बंद कर धरने पर बैठे

    By: Ravindra Singh मुरैना जिले की जीगनी सहकारी समिति में कथित तौर पर नकली DAP खाद मिलने की शिकायत के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने गोदाम…

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…