देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव:मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि रोशन, मंगला आरती हुई; बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

देश के कई शहरों में बुधवार को जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे मंदिरों और घरों में लोगों ने भगवान कृष्ण की पूजा की। हालांकि, मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर समेत देश के कई बड़े मंदिरों में आज (7 सितंबर) को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इन मंदिरों में वृंदावन में बांके बिहारी और द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर शामिल हैं।

इन मंदिरों में 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। जन्माष्टमी उत्सव के लिए इन सभी मंदिरों को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। नोएडा, दिल्ली समेत देश के तमाम इस्कॉन मंदिरों में रात से ही भजन-पूजन चल रहा है। आज पूरे दिन मंदिरों में पूजा और उत्सव जारी रहेगा।

उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी बुधवार को मनाई गई। इस दौरान कान्हा का नींबू और भुट्‌टे से शृंगार किया गया। वहीं, देशभर में स्कूलों में बच्चे कान्हा की ड्रेस में पहुंचे। कई जगह मटकी फोड़, दही हांडी के इवेंट हुए। वहीं केरल में उरियादी मनाई गई।

गुजरात के राजकोट में मंगलवार से ही जन्माष्टमी का मेला शुरू हो गया है। ये मेला 9 सितंबर तक जारी रहेगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस साल दही हांडी उत्सव के लिए प्रो गोविंदा नाम से एक कॉम्पिटिशन आयोजित किया है, जिसमें जीतने वाले को कैश प्राइज दिया जाएगा।

  • Related Posts

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…