आज से संसद की कार्यवाही नए भवन में:सीनियर नेता सभी सांसदों को नए संसद भवन तक ले जाएंगे; मनमोहन, शिबू सोरेन और मेनका स्पीच देंगे

संसद का मंगलवार से भवन बदल जाएगा। सभी सांसद पुराने भवन से नए में जाएंगे और आज से कार्यवाही नई संसद में शुरू होगी। नई संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे एक प्रोग्राम होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता भेजा गया है। वे संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और मेनका गांधी भी स्पीच देंगी।

करीब डेढ़ घंटे का यह प्रोग्राम राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। इसके बाद सदन के सीनियर नेता सभी सांसदों को नए संसद भवन तक ले जाएंगे। दोनों सदनों के सांसदों की फोटो ली जाएगी। सांसदों को नए पहचान-पत्र मिलेंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1.15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही 2.15 बजे शुरू होगी।

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। स्पेशल सत्र में 5 बैठकें होंगी। इस दौरान 4 बिल पेश किए जाएंगे। उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है।
नया संसद भवन पूरी तरह से हाईटेक है, इसमें स्टाफ के प्रवेश के लिए उनका चेहरा ही उनका पहचान पत्र होगा। सांसदों को नए भवन में प्रवेश के लिए बायोमैट्रिक आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं। संसद में भाषण किसी भी भाषा में दिया जा रहा हो, लेकिन सदस्य उसे अपनी भाषा में सुन सकेंगे। यह सुविधा संविधान की सूची में उपलब्ध सभी 22 भाषाओं के लिए उपलब्ध होगी।
संसद पूरी तरह से पेपरलेस होगा, सभी सांसदों की टेबल पर एक टेबलेट कंप्यूटर है जिसमें हर मंत्री व सांसद के लिए उनसे जुड़ा हर दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध होगी। यह दस्तावेज भी 22 भाषाओं में से सांसद की पसंद की भाषा में भी उपलब्ध होंगे।
मंत्री रियल टाइम में अपने मंत्रालय के सचिव से कोई सूचना मांगकर संसद में पेश कर सकेंगे। सांसद की उपस्थिति और वोटिंग टेबलेट से होगी। सांसदों की उपस्थिति के लिए मैनुअल काउंटिंग अब बंद हो जाएगी।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…