भारतीय सेना के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी, लश्कर के आतंकी का हुआ खात्मा, सर्च अभियान अभी भी जारी

अनंतनाग में एक और आतंकी हुआ ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना चला रही सर्च ऑपरेशन
पूरे इलाके में घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सातवें दिन भी एनकाउंटर जारी है। यहां बीते एक हफ्ते से भारतीय सेना आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। इस बीच खबर आ रही है कि सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी उजैर खान को मार गिराया है। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर को मार गिराया गया है। उसकी लाश की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अनंतनाग इलाके की अब तक की सबसे लंबी चलने वाली मुठभेड़ है।

एनकाउंटर खत्म, सर्च ऑपरेशन जारी
अनंतनाग में चल रहा एनकाउंटर खत्म हो गया है। अब सेना का अगला फोकस सर्च अभियान है। वह इसलिए क्योंकि इस इलाके में अभी भी आतंकियों से जुड़ी चीजें हो सकती हैं। अब तक इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। तीसरे आतंकी के शव की तलाश की जा रही हैं। वहीं इस दौरान भारतीय सेना के 4 जवान भी शहीद हुए हैं। सेना ने चारों तरफ से जंगल की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले 7 दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीन स्थानों पर मुठभेड़ हुई है।

  • Related Posts

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…