PM MODI VISIT MP: हाई जोश में भाजपाई, प्रधानमंत्री ने उपलब्धियां गिनाईं

कांग्रेसियों की कथनी और करनी में दिखाया अंतर

मध्य प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका प्रधानमंत्री ने

भोपाल। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जंबूरी मैदान में लाखों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा करने के बाद तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों को आईना दिखाया। जनता से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं…इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

कांग्रेस के लिए गरीब और किसान केवल दिखावे की बात

कांग्रेस की नीतियों और उसकी करनी में बड़ा अंतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यही कर रहे हैं।

सनातन और विरासत को समाप्त करने की इच्छा करते हैं कांग्रेसी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरातस और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा…कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है… कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है… कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है।

डबल इंजन सरकार से मध्य प्रदेश को हुआ है बहुत लाभ

भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है और इसलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। उन्होंने चारों तरफ से विकास करता मध्य प्रदेश ही देखा है। इसके साथ ही भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि जो युवा आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे, वे “भाग्यशाली” हैं क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार का “कुशासन” नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नई ऊर्जा से भरी है। गौरतलब है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में शासन के 20 साल पूरे कर लिए हैं।

  • Related Posts

    मुरैना में नकली DAP खाद की आशंका पर किसानों का हंगामा, गोदाम बंद कर धरने पर बैठे

    By: Ravindra Singh मुरैना जिले की जीगनी सहकारी समिति में कथित तौर पर नकली DAP खाद मिलने की शिकायत के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने गोदाम…

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…