जगन्नाथ पुरी में 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू होगा:मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के फटे जीन्स, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनने पर रोक लगाई

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। मंदिर प्रबंधन ने सोमवार (9 अक्टूबर) को बताया कि अगले साल 1 जनवरी से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।ड्रेस कोड के बारे में श्रद्धालुओं को आज से ही जागरूक किया जाएगा।न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ड्रेस कोड लागू होने के बाद लोग जगन्नाथ मंदिर में हाफ पैंट, फटे जीन्स, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनकर नहीं जा सकेंगे। मंदिर की नीति सब-कमेटी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।हालांकि, मंदिर में किस तरह के कपड़े पहनने की इजाजत होगी, अभी यह तय नहीं हुआ है। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ रंजन कुमार दास ने बताया कि कुछ लोग मंदिर के भीतर असभ्य कपड़े पहनकर आते हैं।कुछ लोग हाफ पैंट और स्लीवलेस कपड़ों में आते हैं, जैसे बीच या पार्क में घूमने आए हो। मंदिर में भगवान रहते है। यह मनोरंजन की जगह नहीं है। इससे दूसरे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती है।

जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ड्रेस कोड अभी तय नहीं हुआ है।
जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ड्रेस कोड अभी तय नहीं हुआ है।

सुरक्षाबल और प्रतिहारी करेंगे श्रद्धालुओं के कपड़ों की निगरानी
जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के चीफ ने कहा कि मंदिर की मर्यादा और पवित्रता को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए 1 जनवरी 2024 से ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन होगा। मंदिर के सिंह द्वार पर तैनात सुरक्षाबल और मंदिर के भीतर प्रतिहारी सेवक इसकी निगरानी करेंगे।

 

 

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…