IND vs PAK मैच में सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, 11,000 से ज्‍यादा पुलिस कर्मियों को किया जाएगा तैनात

भारत और पाकिस्‍तान के बीच हाई वोल्‍टेज मैच 14 अक्‍टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। गुजरात पुलिस एनएसजी आरएएफ और होम गार्ड सहित विभिन्‍न एजेंसियों के 11000 से ज्‍यादा कर्मियों को अहमदाबाद और मैदान में तैनात किया जाएगा। भारतीय टीम वनडे वर्ल्‍ड कप में कभी पाकिस्‍तान से हारी नहीं है।
भारत और पाकिस्‍तान के बीच 14 अक्‍टूबर को होने वाले हाई वोल्‍टेज मुकाबले में गुजरात पुलिस, एनएसजी, आरएएफ और होम गार्ड्स सहित विभिन्‍न एजेंसियों के 11,000 से ज्‍यादा कर्मियों को नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम और अहमदाबाद में तैनात किया जाएगा। एक सीनियर अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मलिक ने कहा, ”7,000 से ज्‍यादा पुलिस कर्मियों के अलावा हम 4,000 होम गार्ड तैनात करेंगे ताकि मैदान सुरक्षित रखें। मैदान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में कानून का पालन बरकरार रहे। इसके अलावा हम तीन हिट टीम और एनएससी की एंटी-ड्रोन टीम भी तैनात करेंगे। हमारी 9 बम पता करने वाली टीमें और डिस्‍पोजल स्‍क्‍वाड का भी उपयोग किया जाएगा।”मलिक ने कहा, ”राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की 13 कंपनियों के अलावा, हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था के हिस्से के रूप में रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियों को तैनात करेंगे। आरएएफ शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखेगी। भगदड़ की स्थिति में लोगों की मदद के लिए हमने पहले ही निकासी योजना तैयार कर ली है और स्टेडियम में रिहर्सल भी चल रही है।”
  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…