रक्षा मंत्रालय की पहल:सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी भारतीय सेना; देश के 9 शहरों में बनेंगे सेल्फी पॉइंट

केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे नारी सशक्तिकरण, उज्ज्वला, आत्मनिर्भर और सक्षम भारत को जनता के बीच ले जाने के काम में अब सैन्य और रक्षा प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जा रहा है।रक्षा मंत्रालय ने थलसेना, वायुसेना और नौसेना के अलावा DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) व BRO (सीमा सड़क संगठन) को 9 शहरों में सेल्फी पॉइंट्स बनाने को कहा है।यहां PM मोदी की फोटो के साथ योजनाओं के सेल्फी पॉइंट बनेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में इस बारे में बैठक हो चुकी है।सैन्य और रक्षा प्रतिष्ठानों को सेल्फी पॉइंट थीम और इन्हें स्थापित करने की लोकेशन भी बताई गई है। चुनाव वाले राज्यों को सेल्फी पॉइंट से अलग रखा गया है।

देश के इन शहरों का चयन किया गया है
सेल्फी पॉइंट्स के लिए 9 शहरों का चयन किया गया है। इनमें दिल्ली, प्रयागराज, पुणे, बेंगलुरु, मेरठ, नासिक, कोल्लम, कोलकाता और गुवाहाटी शामिल हैं। ये पॉइंट्स रेल-बस स्टेशन, मॉल और पर्यटन स्थलों पर होंगे। युवाओं को आकर्षित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाले डिजिटल सेल्फी पॉइंट बनेंगे।

पॉजिटिव पहलू और पॉइंट्स की थीम
सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे लोगों को फर्स्टहैंड जानकारी मिल सकेगी। प्रचार में सेना के शामिल होने से लोगों में गौरव का अहसास होगा। बात अगर थीम की करें तो तीनों सेनाएं आत्मनिर्भर भारत, सशक्तिकरण, नारी शक्ति पर, आर्मी-बीआरओ और एयरफोर्स: बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर और रक्षा संगठन जनकल्याण के लिए संचालित कई योजनाओं पर पॉइंट बनाएंगे।

822 सेल्फी पॉइंट्स में किसे कितना टारगेट मिला
आर्मी को 100, वायुसेना को 75 और नेवी को 75 सेल्फी पॉइंट बनाने हैं। इसके अलावा बीआरओ को 50, डीआरडीओ को 50, सैनिक स्कूलों को 50 सेल्फी पॉइंट्स बनाने हैं, वहीं अन्य रक्षा संगठन बाकी बचे 422 सेल्फी पॉइंट्स डेवलप करेंगे।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…