कप्तान रोहित के बाद शमी और बुमराह ने दिखाया दम,

इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने लगाया जीत का छक्का

भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से मात देकर लगातार छठवें मुकाबले में जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लिया है। जबकि डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट का सफर समाप्त हो गया। भारत की इस धमाकेदार जीत में कप्तान रोहित शर्मा (87 रन) और मोहम्मद शमी (4 विकेट)-जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…