एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, आज से 19 तक बंद रहेंगे विद्यालय

मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुटि्टयां आज से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में दस से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेंगी। इसके बाद विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को हैं और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं। इस कारण अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है। 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

इलेक्शन के चलते बंद रहेंगे स्कूल

गौरतलब है कि 17 नवंबर चुनाव के दिन शुक्रवार को है। वहीं अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है।

ऐसे में 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे। उधर, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में तो वार्षिक परीक्षाएं फरवरी अंत से शुरू होंगी। वहीं 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है।

स्कूलों में मतदान केंद्र बनाने की तैयारी

राजधानी के स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों में दीपावली की छुट्टी के साथ ही मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासकीय कन्या उमावि जहांगीराबाद की प्राचार्य डा. उषा खरे ने बताया कि स्कूल में 20 नवंबर से ही कक्षाएं संचालित हो पाएंगी, क्योंकि दीपावली की छुट्टी के बाद विधानसभा का चुनाव है।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…