भाजपा कल जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र, रोजगार की गारंटी समेत इन मुद्दे पर होगा फोकस

भाजपा ने एक माह तक घोषणा पत्र समिति के जरिए समाज के अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए थे। सुझाव लेने के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मत पेटियां भी लगाई गई थीं। वहीं युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित सातों मोर्चा प्रभारियों की विभिन्न माध्यमों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी तय की गई थी। ई-मेल के माध्यम से भी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए गए।

भाजपा का बहुप्रतिक्षित घोषणा पत्र 11 नवंबर को जारी किए जाने की संभावना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 10 नवंबर को भोपाल आने वाले थे, लेकिन गुरुवार शाम उनका कार्यक्रम रद कर दिया गया। पार्टी का घोषणा पत्र दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

समाज के अलग-अलग वर्ग से लिए गए सुझाव

बुधवार को भाजपा की ओर से बताया गया था कि नड्डा 10 नवंबर को घोषणा पत्र जारी करेंगे। भाजपा ने एक माह तक घोषणा पत्र समिति के जरिए समाज के अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए थे। सुझाव लेने के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मत पेटियां भी लगाई गई थीं। वहीं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सातों मोर्चा प्रभारियों की विभिन्न माध्यमों से सुझाव लेने की जिम्मेदारी तय की गई थी।

कर्मचारी हितों की घोषणा की संभावना

ई-मेल के माध्यम से भी घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए गए। इस चुनाव में रोजगार और कर्मचारी के हित प्रमुख मुद्दे बनकर उभरे हैं। हालांकि, भाजपा सरकार के चार कार्यकाल में कर्मचारियों की कई मांगे पूरी हुई हैं लेकिन भविष्य को लेकर चिंतित कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगे आज भी लंबित है। मुख्यमंत्री कर्मचारियों को आश्वस्त करा चुके हैं कि उनकी प्रत्येक मांग पूरी की जाएगी। भाजपा के घोषणा पत्र में कर्मचारी हितों की घोषणा होगी।

  • Related Posts

    गोवा नहीं मध्यप्रदेश का ये आइलैंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, उठा सकते हैं शिकारा का लुत्फ

    Hanuwantiya Island : मध्य प्रदेश में गोवा से भी सुंदर और एडवेंचर से भरपूर डेस्टिनेशन मौजूद है जिसका नाम हनुवंतिया टापू है। हनुवंतिया टापू के नाम से मशहूर ये डेस्टिनेशन…

    MP News: सीएम ने सांसदों के साथ किया रात्रिभोज, मंत्रिमंडल के नामों पर आज लग सकती मुहर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के सांसदों के साथ रात्रिभोज किया. इसमें कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश के विकास के मुद्दों को…