राजस्थान में देर रात तक होती रही वोटिंग, 74 फीसदी से ज्यादा मतदान.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो गई है. कुल 199 सीटों पर 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. राज्य में सबसे ज्यादा जैसलमेर में 82.32 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम मतदान पाली में 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ है.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ. मतदान देर रात तक जारी रहा. मतदान प्रतिशत के आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार अभी तक जारी है.

इस बीच रात 11 बजे के करीब यह जानकारी सामने आई कि प्रदेश में 74.96% मतदान हुआ है. बताया गया कि 74.13% + पोस्टल बैलेट + होम वोटिंग 0.83% = 74.96% मतदान हुआ है. हालांकि, मतदान समाप्ति का फाइनल डेटा जल्द ही जारी होगा. इस बीच यह क्लियर हो गया है कि इस बार पिछले साल से ज्यादा मतदान हुआ है. मालूम हो कि 2018 में राजस्थान में 74.06 प्रतिशत मतदान हुआ था.
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…