CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हुई तेज, 24 घंटे में सजाया मोतीलाल नेहरू स्टेडियम; सुरक्षा के इंतजाम की हुई जांच

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआइपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को संभागायुक्त कलेक्टर पुलिस आयुक्त निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआइपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।

निगमकर्मियों ने 24 घंटे में सजाया स्टेडियम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

इसके अलावा निगमकर्मियों ने 24 घंटे मेहनत कर स्टेडियम को सजाकर तैयार कर दिया है। सेंट्रल वर्ज की पुताई, सड़कों का किया डामरीकरण नगर निगम के सफाई अमले द्वारा मैदान और आसपास के मार्ग की साफ -सफाई की गई है। साथ ही सेंट्रल वर्ज की पुताई कराई गई और साथ ही श्यामला हिल्स से लेकर लाल परेड तक के मार्ग पर डामरीकरण भी किया गया है।

जिससे वीवीआइपी के आगमन के दौरान सड़कों पर किसी तरह की कोई दिक्कत न खड़ी हो । बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे। भाजपा मय हुआ मैदान मध्यप्रदेश शासन के नये मुख्यमंत्री डॅा.मोहन यादव सहित नये मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को भव्य डोम बनाया गया है।

जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं। लाल परेड मैदान में भी पार्टी के झंडे व होर्डिंग लगाए गए हैं। राजभवन से लेकर स्टेडियम तक के मार्ग को ऐसा सजाया गया है कि पूरा क्षेत्र भाजपा मय हो गया हैं। 1500 से अधिक जवान तैनात शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान लाल परेड मैदान के आसपास सुरक्षा -व्यवस्था बहुत सख्त की गई है।

सुरक्षा में लगभग 1500 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें मैदान के चारों तरफ मौजूद रहेंगी।जेल रोड, लिली टाकीज रोड, जिंसी रोड और राजभवन तरफ पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…