भारत के प्राचीन सिक्कों पर केन्द्रित विषय युग युगीन सिक्के” प्रदर्शनी 22 जनवरी से

25 19 9wiw5F25 19 9wiw5F

भोपाल : संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल के अंतर्गत डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान, भोपाल द्वारा अश्विनी शोध संस्थान, महिदपुर, उज्जैन के सहयोग से भारत के प्राचीन सिक्कों पर केन्द्रित विषय “युग युगीन सिक्कें” पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रो. वैद्यनाथ लाभ, कुलगुरु, सॉची बौद्ध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के गरिमामय उपस्थिति में 22 जनवरी को अपरान्ह 2:30 बजे किया जायेगा। राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में प्रदर्शनी 28 जनवरी तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर प्रथम दिन मुद्राशास्त्र पर आधारित विषयों पर मुद्राशास्त्र के लब्ध प्रतिष्ठि विद्धानों द्वारा अपने शोध पत्रों का वाचन कर मुद्राशास्त्र के विभिन्न आयामों को उजागर किया जायेगा। आयोजन की अगली कड़ी में 28 जनवरी को सायं 5:30 बजे लोक गायक श्री सुरेश प्रसाद कुशवाह द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…