छत्तीसगढ़&कोरबा में पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा।

कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसमा के साप्ताहिक बाजार के समीप सागौन बाड़ी में एक युवक की लाश मिली है। गुरुवार की सुबह राहगीरों की नजर सैगोन बाड़ी पर पड़ी जहां पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। एक युवक के सिर को पत्थर से कुचला हुआ था, जिसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी।

जिसे देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 112 की टीम को दी। जहां मौके पर पहुंच टीम में संबंधित थाना उरगा पुलिस को दी। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करते अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जहां सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की माने तो युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन उसके सिर पर हत्या करने वालों ने बेरहमी से पत्थर से कुचल कर मारा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसे जगह को घेराबंदी कर सील कर दिया मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…