छत्तीसगढ़&दुर्ग में दोस्त का अपहरण कर मारपीट, छह आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग।

दुर्ग के जामुल थाना पुलिस ने आरोपियों ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर अपने ही दोस्त का अपहरण कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी प्रभजोत सिंह 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 4 बजे वह कॉलेज से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से राहुल सिंह अपने दोस्तों के साथ आया और रास्ता रोककर बाइक की चाबी निकाली। आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे और कहने लगे कि अपने दोस्त शशांक को बुलाओ। इसके बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर भिलाई के सेक्टर-7 में ले जाकर उसके सात और मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के सूचना आधार पर आरोपी राहुल सिंह, वंश कुमार प्रसाद, प्रिंस सिंह, अंतिम कुमार ठाकुर, प्रिंस पाल और लक्की भट्ट को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भिलाई सेक्टर 7 के निवासी हैं। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण और मारपीट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित प्रभजोत सिंह का दोस्त शशांक सिंह से आरोपी राहुल का पहले से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उक्त घटना को उन्होंने अंजाम दिया।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…