विनोद कांबली के मानसिक हालातों पर पीवी सिंधु का बयान, आर्थिक स्थिति पर दी सलाह

KAM kzmOOwKAM kzmOOw

PV Sindhu: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के मानसिक हालातों ने सभी को टेंशन में डाल दिया था. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल हुए. उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. वे कमज़ोर दिख रहे थे क्योंकि उन्हें खड़े होने में लगभग संघर्ष करना पड़ रहा था. कई दिग्गजों ने बीमार कांबली पर भावुक प्रतिक्रिया दी. अब क्रिकेटर को लेकर बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी उन्हें लेकर चिंतित नजर आई हैं. 

अचानक कांबली की हालत बिगड़ी
हाल ही में विनोद कांबली की हालत अचानक बिगड़ गई थी. जिसके चलते  उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे में एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उनके दिमाग में खून के थक्के पाए गए, जिसके चलते उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि, कुछ दिन बाद कांबली की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी. आर्थिक स्थिति से भी कांबली गंभीर नजर आए, जिसके चलते कपिल देव ने उन्हें आर्थिक मदद देने का वादा किया था.

क्या बोली पीवी सिंधु?
पीवी सिंधु ने एनडीटीवी से कांबली को लेकर कहा, ‘मैंने विनोद कांबली का वीडियो देखा. यह महत्वपूर्ण है कि आप बहुत समझदारी से प्रबंधन करें. आपको इस तरह से खर्च करना होगा जो भविष्य में आपके लिए भी उपयोगी हो. इसलिए मैं कहती हूं कि आपको निवेश करना चाहिए और अपने पैसे का ख्याल रखना चाहिए और फिजूलखर्ची नहीं करनी चाहिए.’

आपको सावधान रहना होगा- पीवी सिंधु
उन्होंने आगे कहा, ‘आपको सावधानी से निवेश करना होगा. जब आप एक टॉप एथलीट होते है तो आपको उन लोगों से पैसे मिलते हैं जो आपका समर्थन करते हैं. आपको काफी सावधान रहना होगा. आपको अपने करों का भुगतान करने की आवश्यकता है. यह जरूरी है क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मुश्किल में हैं. मेरा प्रबंधन मेरे माता-पिता द्वारा किया जाता है. मेरे पति मेरे निवेशों का ध्यान रखते हैं. अब तक, मुझे कोई वित्तीय संघर्ष नहीं करना पड़ा है और मैं इसके लिए आभारी हूं.’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…