सैफ ने घर की सभी महिलाओं को ऊपर की मंजिल पर भेज दिया था

3 39 RHFAWv3 39 RHFAWv

मुंबई। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच बॉलीवुड फिल्म स्टार सैफ अली खान के हमलावर की खोज में जुटी है। सिर्फ एक चोर 28 टीमों को पिछले 52 घंटों से चकमा दे रहा है। अब तक इस मामले में दर्जनों लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली के खाली हैं।
पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में उस रात घर में मौजूद नैनी के बयान दर्ज किए। अब सैफ अली की पत्नी करीना ने अपना बयान दर्ज कराया है। करीना ने बांद्रा पुलिस को बताया कि आधी रात को जब ये सब हुआ तो सैफ ने अकेले ही उस हमलावर का मुकाबला किया सैफ ने इस दौरान घर की सभी महिलाओं को बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। करीना ने बताया कि जब वह 12वीं मंजिल से नीचे 11वीं मंजिल पर आई तो देखा कि आरोपी गुस्से में सैफ पर चाकू से लगातार हमला कर रहा था। सैफ बीच में आए तो हमलावर जेह सैफ-करीना का छोटा बेटा तक नहीं पहुंच सका। करीना ने बयान में आगे कहा कि वह तब बहुत डर गई थी।
इलियमा फिलिप के बयान के मुताबिक उसने और जुनू ने जहे को कमरे में सुला दिया था। करीब 2 बजे फिलिप की नींद खुली और उसने देखा कि बाथरूम की लाइट जल रही है और दरवाजा खुला है। शुरू में उसे लगा कि करीना कपूर बच्चे को देखने आई होंगी, लेकिन जल्द ही उसे लगा कि कुछ गडबड़ है, उसने देखा कि एक आदमी बाथरूम से निकलकर जहे के बेड की ओर बढ़ रहा है। वह तुरंत खड़ी हो गई। फिर भी शख्स जेह को जगाने उसके बैड के पास गया। उसके बाएं हाथ में एक लकड़ी थी और उसके दाहिने हाथ में एक लंबी, हैकसॉ जैसी ब्लेड थी। उसकी नजर जैसे ही मेरे ऊपर पड़ी वह मेरी ओर दौड़ा। इस झगड़े में उसने मुझ पर ब्लेड से हमला कर दिया। मेरी कलाई पर चोट लगी। मैंने पूछा कि उसे क्या चाहिए। उसने कहा कि उसे पैसे चाहिए और वह भी एक करोड़ रुपए। इसी बीच आवाज सुनकर सैफ अली खान आ गए तो हमलावर ने उन पर हमला बोल दिया।
वहीं, सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अलग रंग के कपड़े पहने दिख रहा है। वह बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास कपड़े बदलकर आगे जाता नजर आ रहा है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कैसे वह अपने हाथ को फोल्ड करके आगे जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि आरोपी को इस बात की चिंता है कि कहीं सीसीटीवी कैमरे में ना आ जाए लेकिन उसके फास्ट्रेक बैग से उसकी पहचान हो गई। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वह सुबह 7 बजे का है। इतना ही नहीं, वह एक दुकान पर हेडफोन खरीदता भी नजर आया।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…