जिला पंचायत चुनाव में बाहरी उम्मीदवार खड़ा करने पर ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल

अंबिकापुर

जिला पंचायत चुनाव में बाहरी उम्मीदवार खड़ा करने पर ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज नाराज ग्रामीणों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में 35 ग्राम पंचायत आते हैं. इस सीट से भाजपा ने पायल सिंह तोमर को टिकट दिया है, जिसका क्षेत्रवासी विरोध कर रहे.

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है, क्योंकि इस क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. इस सीट से भाजपा प्रत्याशी शहर में रहने वाले बीजेपी नेता की पत्नी ने नामांकन भरा है, जिसका गांव वालों ने विरोध किया है.

ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता को मौका देने की मांग
भाजपा नेता दीपक राजवाड़े के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भाजपा कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा, बाहरी प्रत्याशी को भाजपा उम्मीदवार बनाएगी तो वोट नहीं करेंगे. भाजपा ग्रामीण क्षेत्र के ही भाजपा कार्यकर्ता को इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…