रायपुर : विकास के लिए नवाचार में युवाओं की सोच का करें उपयोग – राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर : विकास के लिए नवाचार में युवाओं की सोच का करें उपयोग – राज्यपाल रमेन डेका

राज्यपाल ने  कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता

राज्यपाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि सभी पेड़-पौधे लगाएं और उसे बड़ा करने में आवश्यक सहयोग करें

जगदलपुर  में वृक्षारोपण  किया

रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका ने  कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता है, ताकि  विकास की गतिविधियों में उनका योगदान हो। उन्होंने  बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि सभी पेड़-पौधे लगाएं और उसे बड़ा करने में आवश्यक सहयोग करें, सामुदायिक सहभागिता से ही पर्यावरण के आवश्यक अंगो को बचाया जा सकता है। जल और जंगल मानव जीवन के लिए आवश्यक इसलिए इनका संरक्षण करना ज़रूरी है। उक्त बातें गुरुवार को राज्यपाल डेका अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही ।

बैठक में राज्यपाल ने  जगदलपुर जिले में टीबी उन्मूलन की गतिविधियों और रोगियों को फूड बास्केट से सेहत में सुधार की कार्य योजना बनाने, जिले में वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित केंद्रों की स्थिति, जल संरक्षण, रेडक्रास सोसायटी की गतिविधि, नशा मुक्ति अभियान, योग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं, शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने की पहल, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा जिला प्रशासन की कचरा प्रबंधन की गतिविधियों का संज्ञान लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी  कांकेर अमित काम्बले,कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…