IPL 2025: केंद्रीय बजट में खिलाड़ियों की सैलरी पर कितना बढ़ेगा टैक्स?

IPL 2 eu9vHwIPL 2 eu9vHw

Budget 2025-26: 1 फरवरी 2025 का दिन, जब भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया. भारत देश 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी की ओर अग्रसर है, इसके लिए खेलो इंडिया स्कीम को 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. भारत में खेलों के प्रति एक नई मुहिम छेड़ने के इरादे से यह फैसला लिया गया है. खैर बजट की दृष्टि से IPL में खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो उन्हें काफी भारी टैक्स चुकाना पड़ सकता है. यहां जानिए खिलाड़ियों को IPLसे होने वाली कमाई पर कितना टैक्स देना होगा?

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को याद करें तो बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया था. इसका मतलब IPL’25 में खेलने वाले सबसे कम पैसों में बिके खिलाड़ी पर भी कम से कम 30 लाख रुपये की बोली लगी थी. यदि किसी प्लेयर को अगला सीजन खेलने के लिए 30 लाख रुपये मिलते हैं. तो उसे 30% टैक्स देना होगा. अगले सत्र के लिए जारी हुए बजट के तहत कोई व्यक्ति साल में 24 लाख रुपये से अधिक कमाता है, तो उसे 30% टैक्स देना होगा.

इसका मतलब IPL में 30 लाख रुपये कमाने वाले खिलाड़ी को 30% टैक्स यानी 9 लाख रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे. चूंकि IPLसे होने वाली कम से कम कमाई 30 लाख रुपये है. इसलिए अगला सीजन खेलने वाले हर एक प्लेयर को 30% टैक्स का भुगतान करना होगा. बताते चलें कि IPL2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत होंगे, जिन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. ऐसे में उन्हें 30% यानी 8 करोड़ 10 लाख रुपये का टैक्स भुगतना होगा. आसान शब्दों में समझें तो कोई खिलाड़ी यदि 1 करोड़ रुपये की सैलरी पर खेल रहा है, तो उसे 70 लाख रुपये ही मिलेंगे क्योंकि उसे 30 लाख रुपये टैक्स के तौर पर देने होगे.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…