भारतीय सेना की उत्तरी कमान 12 फरवरी को मथुरा में अलंकरण समारोह आयोजित करेगी

भारतीय-सेना-की-उत्तरी-कमान-12-फरवरी-को-मथुरा-में-अलंकरण-समारोह-आयोजित-करेगी

जम्मू
भारतीय सेना की उत्तरी कमान 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मथुरा सैन्य स्टेशन में एक प्रतिष्ठित अलंकरण समारोह आयोजित करेगी, जिसमें कमान के अधिकारियों और सैनिकों को उनके कर्तव्य से परे बहादुरी के कार्यों और राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवा के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कमान इस समारोह में अपने बहादुर और असाधारण सैनिकों और इकाइयों को श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचींद्र कुमार उत्तरी कमान के अधिकारियों और सैनिकों को उनके कर्तव्य से परे बहादुरी के कार्यों और राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवा के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न इकाइयों को उनके असाधारण पेशेवर कार्यों और अद्वितीय उपलब्धियों के सम्मान में जीओसी-इन-सी यूनिट प्रशस्ति से भी सम्मानित किया जाएगा। उत्तरी कमान और इकाइयों के सैनिकों ने असाधारण साहस का परिचय दिया है और उन्होंने अक्सर अपनी मातृभूमि की संप्रभुता और रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगायी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उनके उल्लेखनीय कार्य और बलिदान जुझारूपन, समर्पण और प्रतिबद्धता के उच्चतम मानकों का उदाहरण हैं, जो भारतीय सेना के चरित्र को परिभाषित करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से सेना न केवल अपने कर्मियों की व्यक्तिगत और सामूहिक उपलब्धियों का जश्न मनाती है, बल्कि वफादारी, निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति के मूल्यों को भी रेखांकित करती है, जो इसके मिशन का अभिन्न अंग हैं। प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘यह अलंकरण समारोह राष्ट्र की सुरक्षा और स्वतंत्रता को बनाए रखने में इन नायकों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाएगा, जो भविष्य की पीढ़ियों को उत्कृष्टता और सेवा की विरासत को जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।’’

देश की सबसे पुरानी सैन्य छावनियों में से एक मथुरा सैन्य छावनी को इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के कारण इस समारोह के लिए चुना गया है। समारोह में बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी, गणमान्य नागरिक और पुरस्कार विजेताओं के गौरवशाली परिजन शामिल होंगे।

 

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…