‘दिल्ली को नया मुख्यमंत्री 10 दिनों में मिलेगा… जय पांडा ने यमुना सफाई को लेकर कही ये बात

‘दिल्ली-को-नया-मुख्यमंत्री-10-दिनों-में-मिलेगा…-जय-पांडा-ने-यमुना-सफाई-को-लेकर-कही-ये-बात

नई दिल्ली

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. जय पांडा ने कहा, “हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली में अब ‘ड्रामा पॉलिटिक्स’ नहीं चलेगी और सरकार विकास के एजेंडे पर काम करेगी.

उन्होंने दावा किया कि दो महीने पहले ही पार्टी को फीडबैक मिल गया था कि BJP दो-तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे, क्योंकि हमारा आकलन यही था.”

यमुना को लेकर बड़ा फैसला जल्द
जय पांडा ने यह भी संकेत दिया कि नई सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में यमुना की सफाई और प्रदूषण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी, जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे. BJP नेताओं का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की रणनीति अब कारगर नहीं होगी और जनता ने ‘ड्रामा पॉलिटिक्स’ को नकार दिया है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.

 

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…