कांग्रेस को दिल्ली चुनाव में बड़ा झटका, संदीप दीक्षित बोले& नहीं मिला जनता का समर्थन

कांग्रेस-को-दिल्ली-चुनाव-में-बड़ा-झटका,-संदीप-दीक्षित-बोले-नहीं-मिला-जनता-का-समर्थन

नईदिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने स्वीकार किया कि पार्टी जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रही जिससे वे काफी निराश हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसे 12-13% वोट मिलेंगे लेकिन उसे जनता का समर्थन नहीं मिला। संदीप दीक्षित ने कहा, “हमने जनता का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है।”

उन्होंने आगे कहा कि शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि पार्टी जीत पाएगी और सरकार बना सकेगी इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला AAP के अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से था। इस सीट पर केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। प्रवेश वर्मा , केजरीवाल से 1170 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि संदीप दीक्षित काफी पीछे चल रहे हैं।

संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि बीजेपी 46 सीटों पर आगे है जिससे यह लगभग तय हो गया है कि वह सरकार बनाएगी। हालांकि, अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं। इस चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे या बीजेपी 30 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी।

दिल्ली चुनाव की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। कई एग्जिट पोल्स ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी 45-55 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि AAP को भारी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के लिए स्थिति और खराब रही क्योंकि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी उसे कोई खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…