एमपी के नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

एमपी-के-नेता-प्रतिपक्ष-ने-प्रधानमंत्री-को-लिखा-पत्र

भोपाल

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने और प्रदेश की समस्याओं से उन्हें अवगत कराने के लिए पत्र लिखकर समय मांगा है। पीएम मोदी 23 और 24 फरवरी को भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे भेंट करना चाहता है।

उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश पिछले कई वर्षों से तमाम समस्याओं और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। प्रदेश की जनता की चिंताओं और विकास से जुड़े विषयों को आपके समक्ष रखने की अत्यंत आवश्यकता है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट और मध्यप्रदेश की प्रमुख समस्याओं के संबंध में भेंट करना चाहता है।

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…