नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने 5 शहरों का कम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान देखा

नगरीय-विकास-एवं-आवास-मंत्री-विजयवर्गीय-ने-5-शहरों-का-कम्प्रिहेंसिव-मोबिलिटी-प्लान-देखा

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज मंत्रालय में प्रदेश के 5 शहरों के कम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान को देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष-2047 को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत की कल्पना की है। उन्होंने कहा कि विभाग को प्रदेश के 5 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में नागरिक परिवहन की उन योजनाओं पर जोर देना चाहिये, जिनका उपयोग शहर की अधिक से अधिक आबादी कर सके। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय शुक्ल भी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भोपाल-इंदौर में पहले चरण में 31-31 किलोमीटर में मेट्रो का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश के 5 शहरों की अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…