सुहागरात के अगले दिन ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन अपनी प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ फरार

सुहागरात-के-अगले-दिन-ब्यूटी-पार्लर-गई-दुल्हन-अपनी-प्रेमी-और-उसके-दोस्तों-के-साथ-फरार

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनखेज मामला सामने आया है, जब शादी को रिशेप्शन से पहले दुल्हन जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. दरअसल 18 फरवरी को ही आशीष की शादी विदिशा के गंजबासौदा में सपना सोलंकी से हुई थी, जिसका 19 फरवरी को रिशेप्शन रखा गया था. लेकिन रिसेश्पशन से पहले ही शादी हॉल के बाहर खड़ी अज्ञात कार सवार 3 युवकों के साथ दुल्हन फरार हो गई.जिसके बाद पीड़ित दूल्हे ने टीटी नगर थाने में दुल्हन खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

दूल्हे के पिता का आरोप है कि लड़की करीब 10 लाख के जेवर सहित अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है. इससे पहले भी कल रात में शादी के बाद जब सुबह बारात लौट कर आ रही थी, उसी वक्त किसी अज्ञात शख्स ने गाड़ी के दोनों टायरों को चाकुओं से गोदा था, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन को बस में लेकर आना पड़ा.

वहीं इस मामले को लेकर टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने कहा की दूल्हे की शिकायत पर दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है. हमारी एक टीम को दुल्हन की तलाश में उसके घर गंजबासौदा भेजा गया है, जो पूरी मामले की जानकारी लेकर आएगी, जिसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी. दुल्हन के फरार होने की घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है. वहीं दुल्हन के फरार हो जाने से दूल्हा दुखी है. उसने तो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के सपने संजोए रखे थे. लेकिन दुल्हन को किसी और के साथ अपनी जिंदगी गुजारनी थी.

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…