मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-मिजोरम-और-अरुणाचल-प्रदेश-के-स्थापना-दिवस-पर-दी-शुभकामनाएं

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यों के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध मिजोरम राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे। उन्होंने अनूठी संस्कृति और जीवन शैली से सभी का हृदय जीतने वाले मिजोरम के नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य प्रगति पथ पर गतिमान रहे, नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो। उन्होंने अपूर्व प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है।

 

  • Related Posts

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…

    शिवपुरी में छात्रा से सरेराह मारपीट, चोटी पकड़कर पीटा; एक आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी से जा रही छात्रा का…