मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरित करेंगे लैपटॉप की राशि

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-प्रतिभाशाली-विद्यार्थियों-को-अंतरित-करेंगे-लैपटॉप-की-राशि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 21 फरवरी को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित करेंगे। ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं। प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिये दी जा रही है।

कार्यक्रम में भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

 

  • Related Posts

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…

    शिवपुरी में छात्रा से सरेराह मारपीट, चोटी पकड़कर पीटा; एक आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी से जा रही छात्रा का…