बाइक सवार नकाबपोशों ने पीडीएस ट्रांसपोर्टर के कार का शीशा तोड़ा 1.5 लाख रुपये लेकर फरार

बाइक-सवार-नकाबपोशों-ने-पीडीएस-ट्रांसपोर्टर-के-कार-का-शीशा-तोड़ा-1.5-लाख-रुपये-लेकर-फरार

कोरबा

शहर में दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

यह पूरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर निवासी पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा शुक्रवार को टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख रुपये निकाला था. निहारिका स्थित परिसर में उसने एक व्यवसायी को 50,000 रुपये दिए, जबकि 1.5 लाख रुपये अपनी कार की ग्लव बॉक्स में रखा हुआ था. जैसे ही वह मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और पीडीएस ट्रांसपोर्टर के कार का शीशा दिया उसके बाद आरोपी डेढ़ लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन, मानिकपुर और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…