एम.पी. ट्रांसको के मेंटेनेन्स कार्मिक लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में हुये सम्मानित

एमपी.-ट्रांसको-के-मेंटेनेन्स-कार्मिक-लाइनमेन-दिवस-पर-दिल्ली-में-हुये-सम्मानित

भोपाल
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी .ट्रांसको) के 4 मेंटेनेंस कार्मिको को भारत पर्यावास केन्द्र दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस 2025 में कंपनी का प्रतिनिधत्व करने पर सम्मानित किया गया। एम.पी. ट्रांसको की ओर से भोपाल के सहायक अभियंता श्री अंकित मेहरोलिया के अलावा जबलपुर से मेंटेनेंस कर्मी कमलेश कुमार रंजन, इटारसी से दीपक कोरी एवं महिदपुर से मानसिंह शामिल हुये। उन्होंने एम.पी. ट्रांसको में ट्रांसमिशन लाइन एवं एक्सट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों में किये जा रहे मेंटेनेन्स की कार्य शैली और अपने विभिन्न अनुभवों को साझा किया। श्री अंकित मेहरोलिया ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन पेट्रोलिंग, वेयर हेंड टेक्निक से किये जा रहे मेंटेनेन्स कार्य आदि के विषय में विस्तार से बताया।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…