मंत्री श्रीमती उइके ने ‘मुक्ति की उड़ान’ पत्रिका का विमोचन किया

मंत्री-श्रीमती-उइके-ने-‘मुक्ति-की-उड़ान’-पत्रिका-का-विमोचन-किया

भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ‘मुक्ति की उड़ान’ पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका का अवलोकन करते हुए संपादकीय टीम के प्रयासों की सराहना की और इसके प्रकाशन के लिए आभार व्यक्त किया।

पत्रिका में मंत्री श्रीमती उइके के सार्वजनिक जीवन, कार्यों और विभागीय पहलों से जुड़ी जानकारियाँ शामिल हैं। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी को भी समाहित किया गया है।

इस अवसर पर पत्रिका के संपादक राजेंद्र कुमार सोनी, प्रबंध संपादक संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…