थाना टिकरापारा नया बस स्टैण्ड के पास प्रतिबंधित नशीली सीरप के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ

थाना-टिकरापारा-नया-बस-स्टैण्ड-के-पास-प्रतिबंधित-नशीली-सीरप-के-साथ-पकड़ा-गया-आरोपियों-को-रंगे-हाथ

टिकरापारा

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही कर लगभग 50,000/-रूपये। की नशीली सिरप आरोपियों से जप्त की।   एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सीरप रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है।   

  पुलिस ने अपनी कार्यवाही में पाया कि आरोपियों के पास  प्रतिबंधित नशीली सिरप ’’कोडीन एवं वनरैक्स’’ रखी है। जब पुलिस ने  दोनो आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सीरप रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई पर आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने किया गया

    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 105 नग प्रतिबंधित नशीली सीरप कोडीन एवं वनरैक्स जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
    प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम
मो शमसाद एवं  वसीम जाफर  है।
इस कार्यवाही में  टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय एवं  टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…