विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का सफल आयोजन

विश्व-उपभोक्ता-अधिकार-दिवस-का-सफल-आयोजन

जबलपुर
इस बार विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2025 को होली पर्व होने के कारण शासन द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम 21 मार्च 2025 को आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में आज विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खा‌द्य एवं औषधि प्रशासन, सहकारी दुग्ध संघ एवं विधिक माप विज्ञान (नाप-तौल) विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में पेट्रोल पम्प में डीजल/पेट्रोल की डेंसिटी कैसे मापे, जैसी कई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभांरम किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न उपभोक्ता संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती नुजहत बानो बकाई, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के श्री परविन्दर जीत सिंह बिन्द्रा एवं श्रीमती मंजू वैश्य द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री संजय खरे द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…