इटारसी में बरौनी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

 नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में बरौनी एक्सप्रेस (19483) की बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी हरकत में आए और आग पर काबू पाने में जुट गए।

दरअसल, आज सोमवार को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस इटारसी से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान इटारसी और बानापुरा के बीच दोपहर करीब 4 बजे सबसे अंतिम में लगे जनरेटर कोच में भयानक आग लग गई। धुआं निकलता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

मामले की सूचना ही लोको पायलट ने सूझबूझ से ट्रेन रोकी और रेलवे को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।

यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से इस डिब्बे को ट्रेन से काटकर रेल कर्मचारियों ने अलग कर दिया है। ट्रेन में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेल इंजन ड्राइवर और गार्ड की सतर्कता से एक बड़ा हादसा यात्री ट्रेन में टल गया है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…