भोपाल में शराब की दुकान को लेकर हंगामा, दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे रहवासी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों में आज से शराब बंद हो जाएगी। इन 19 जगहों पर चलने वाली सभी दुकानों पर हमेशा-हमेशा के लिए ताला लग जाएगा, लेकिन इसी बीच, राजधानी भोपाल में शराब दुकानों के विस्थापन मामले ने तूल पकड़ लिया है। लगातार अलग-अलग कॉलोनियों के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब शहर के अवधपुरी में शराब दुकान खुलने का विरोध तेज हो गया है। यहां पर लोगों ने शराब की दुकान के विरोध में रामचरितमानस का पाठ किया है।

दरअसल, अवधपुरी में शराब की दुकानों की शिफ्टिंग की जा रही है। यहां ऋषि पुरम तिराहे पर शराब की दुकान खोली जा रही है। इसके विरोध में लोगों ने रैली-धरना देकर प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। यहां के नागरिकों का दावा है कि जहां दुकान खुल रही है, वहां पास में स्कूल, मंदिर, अस्पताल और बस स्टॉप भी है। नागरिकों ने यहां के स्थानीय विधायक और मंत्री कृष्णा गौर से मिलकर भी समस्या बताई थी।
इन स्थानों में भी हो रहा विरोध

शहर के मालवीय नगर, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), सांई राम कॉलोनी सेमरा और बावड़ियाकलां चौक में भी 1 अप्रैल से नई दुकान शिफ्ट होने की बात कही जा रही है। इन सभी जगहों पर भी रहवासी शराब की दुकान का विरोध कर रहे हैं।

महिला महापौर से शिकायत

मालवीय नगर में वार्ड नंबर-34 में नई शराब दुकान आ रही है। जबकि पास में ही विधायक रेस्ट हाउस, बिड़ला मंदिर भी है। वहीं, घना रहवासी इलाका भी है। इसके चलते लोग विरोध कर रहे हैं। यहां पर महिलाएं महापौर मालती राय से मिलीं और शराब दुकान का विरोध जताया।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…