देवास में राधा-कृष्ण की रंगोली पैर से बिगाड़ने वाले सहायक प्राध्यापक जुजेर पर मामला दर्ज

 देवास
 अंचल के कन्नौद के शासकीय महाविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों उकेरी गई भगवान राधा-कृष्ण की आकृति वाली रंगोली को पैर से बिगाड़ने के मामले में सहायक प्राध्यापक पर जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक जुजेर अली रंगवाला द्वारा रंगोली को पैर से बिगाड़ने का एक वीडियाे सोशल मीडियो पर वायरल हुआ था। इस मामले में भोपाल तक शिकायत हुई थी जिस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

    कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में शिकायती आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू की गई।

    प्रभारी प्राचार्य द्वारा उनके स्तर से की गई जांच में घटनास्थल उनके कॉलेज का ही होना पाया गया।

    इसके बाद उनके आवदेन के आधार पर आरोपित सहायक प्राध्यापक पर दो दिन पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 196 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज प्रबंधन व पुलिस को आवेदन दिया गया है।

    इसमें सहायक प्राध्यापक पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही तत्काल निलंबन की मांग की गई है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…